फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जबरन दाढ़ी मूंछ-काटी, वीडियो की वायरल

विज्ञापन
थाने पर तहरीर देते भीम आर्मी कार्य कर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। अनुसूचित जाति के युवक की जबरन दाढ़ी और मूंछ कटवा दी गई। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला गरमा गया। घटना को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिस पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने रोष जताया और थाने पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना का है। अनूसूचित जाति का युवक रजत दाढ़ी मूंछ रखने का शौकीन है। आरोप है कि गांव के राजपूत समाज के कुछ युवकों को यह बात नागवार गुजरी। 18 जुलाई को आरोपी छह युवकों ने रजत को पकड़ लिया और नाई (हेयर ड्रेसर) से उसकी दाढ़ी-मूंछ जबरन कटवा दी। इसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर भी अपलोड कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित युवक के साथ भीम आर्मी कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उसमें आरोप लगाया कि दाढ़ी-मूंछ रखने पर युवक को जाति सूचक शब्दों से प्रताड़ित किया और कहा कि तू हमारी बराबरी कैसे कर सकता है। आरोप है कि शिकायत करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने उनसे तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ जांच और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसी दौरान सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय भी बड़गांव थाने पहुंचे और पीड़ित से बात की। इसके बाद पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपी नीरज, सत्यम, मोहकम, रुपांतु, मोन्टी, संदीप और हेयर ड्रेसर राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने पर खुली बात
पीड़ित की दाढ़ी मूंछ गत 18 जुलाई को कटवाई गई थी। उसी दौरान वीडियो बनाई गई थी, लेकिन उसे सोशल मीडिया पर नहीं डाला गया। बृहस्पतिवार को यह वीडियो वायरल कर दी गई, जिसका पता चलने पर पीड़ित युवक क्षुब्ध हुआ और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी देने के बाद थाने पहुंच गया।
हेयर ड्रेसर से चल रही पूछताछ
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हेयर ड्रेसर को थाने ले आई। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछा जा रहा है कि जब दाढ़ी मूंछ काटी गई थी तो, उसकी दुकान पर कौन कौन मौजूद था।
पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गांव में तनाव वाली कोई बात नहीं है। -- अतुल शर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें