फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों में भरी तस्करी की शराब सहित पांच पकड़े

विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्कर और वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दो वाहनों में भरी तस्करी की शराब सहित पांच पकड़े
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही अवैध देशी शराब की खेप के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लग्जरी कार तथा टाटा 407 द्वारा लाई जा रही 92 पेटी देशी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।
विज्ञापन

रविवार को थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात नहर की पटरी पर आ रहे वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर जैसे ही कार रुकी, इतनी ही देर में पीछे से टाटा 407 गाड़ी भी आकर रुक गई। गाड़ी से उतरकर तस्कर भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार व टाटा 407 गाड़ी से 92 पेटी देशी हरियाणा मार्का के अलावा एक 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू बरामद हुआ। पांचों आरोपी जोनी पुत्र जय कुमार निवासी ग्राम मेहंदीपुर थाना मुरथल जिला सोनीपत, साहिल पुत्र अवन सिंह निवासी ग्राम दुब्बलधन थाना बेरी जिला झज्जर, अनिल उर्फ लाला पुत्र फकीर चंद व अमन पुत्र हवा सिंह निवासीगण ग्राम आसंडा थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर, अजय उर्फ सूमो पुत्र बेदपाल निवासी ग्राम पान्ना गिलाना थाना मुरथल जिला सोनीपत, हरियाणा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। जबकि उनसे बरामद वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें