फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! अब नहीं करूंगा अपराध, कर दो मुझे माफ

विज्ञापन
शराब बेचने से तौबा की है, पत्नी-बच्चों के साथ थाना देहात कोतवाली पहुंचा जहाज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
साहब! अब नहीं करूंगा अपराध, कर दो मुझे माफ
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल शराब माफिया और हिस्ट्रीशीटर मोनू उर्फ जहाज ने अपराध करने से तौबा कर ली है। पत्नी संग देहात कोतवाली पहुंचकर मोनू ने कहा कि मुझे माफ कर दो, अब भविष्य में अपराध नहीं करूंगा। व्यापार करके अपने परिवार का पालन-पोषण करूंगा।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सलेमपुर भूकड़ी निवासी मोनू उर्फ जहाज पर विभिन्न धाराओं में 19 मामले दर्ज हैं। वह जिले का नंबर वन शराब माफिया है और देहात कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। पिछले दिनों देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में मोनू उर्फ जहाज को गिरफ्तार किया। उसके गलत धंधों में शामिल उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया था। चार दिन पूर्व ही मोनू जेल से छूटकर आया है। रविवार शाम पत्नी के साथ मोनू ने देहात कोतवाली पहुंचकर अपराध करने से तौबा कर ली है। इसके लिए उसने शपथ पत्र भी दिया। इसके साथ ही पुलिस को भरोसा दिलाया कि ढाबा या डेयरी खोलकर अपना काम करेगा। वह ग्राम प्रधान को भी अपने साथ लेकर आया, ताकि पुलिस उस पर भरोसा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 में पहली बार गया था जेल
एसपी सिटी ने बताया कि मोनू सहारनपुर रेंज के शराब माफियाओं में शामिल है। उसने वर्ष 2009 में पहली बार शराब तस्करी की थी। इसके बाद शराब तस्करी, मारपीट, पुलिस पर हमला करने से संबंधित उस पर 19 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें