फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मंगेतर ने सिपाही पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला थाने में केस दर्ज

Tue, 19 Apr 2022 09:53 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला बद्रीधाम कॉलोनी निवासी सचिन पुलिस महकमे में कांस्टेबल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में तैनात एक सिपाही पर उसकी मंगेतर ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि सगाई के बाद सिपाही ने उसके साथ कई दुराचार किया और शादी करने से इनकार कर दिया। सिपाही के परिजन भी दहेज में कार की मांग करने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला बद्रीधाम कॉलोनी निवासी सचिन पुलिस महकमे में कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी पुलिस लाइन बागपत में चल रही है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाली युवती से सचिन का रिश्ता तय हुआ था। दोनों के परिजनों ने वार्ता के बाद नवंबर 2021 में शादी करना तय किया था। महिला थाने में दर्ज कराए मामले में युवती ने बताया कि सचिन सगाई के बाद उससे फोन पर बात करने लगा। सचिन जब भी सहारनपुर आता था तो उससे मुलाकात करता था। 

युवती का कहना है कि कई बार सचिन ने उसे बागपत भी बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पूर्व सचिन और उसके परिवार के लोगों का युवती के पास फोन आया, जो शादी में कार की मांग करने लगे। युवती के पिता ने कार देने से मना कर दिया। इसके बाद सचिन ने भी शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच सुलह को लेकर कई बार वार्ता हुई, लेकिन सचिन और उसके परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही के बारे में बागपत एसपी को भी अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें