फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बना पिता: चाकू से वार कर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुआ था विवाद

Mon, 11 Sep 2023 09:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के पुवांरका में बीती रात एक पिता ने अपने ही बेटे की चाकू मारकर जान ले ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
यूपी क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पुवांरका में बीती रात जमीन बिक्री के रुपयों में हिस्सा मांगने पर पिता ने बेटे की चाकू मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


गांव निवासी मुकेश ने कुछ दिन पहले अपनी जमीन बेची थी। जमीन बिक्री के रूपयों में उसका बेटा तनिष्क (29) लगातार अपना हिस्सा मांग रहा था। तनिष्क नशे का आदि था। इसी बात को लेकर रविवार रात पिता पुत्र के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ गया।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: लाठीचार्ज पर आक्रोश, अब 15 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता, पढ़ें ताजा खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मुकेश ने तनिष्क को चाकू मार दिया, जिसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम पर भेजा।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हत्यारोपी पिता फरार हो गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें