फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को धूप में बैठा किसानों ने बिजलीघर पर दिया धरना

विज्ञापन
कैलाशपुर बिजलीघर पर एसडीओ को ज्ञापन देते यूनियन पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अधिकारियों को धूप में बैठा किसानों ने बिजलीघर पर दिया धरना
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कैलाशपुर विद्युत केंद्र पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने धरने के दौरान बिजली अधिकारियो को कई घंटे धूप में बैठाए रखा। मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद अफसरों को ज्ञापन सौंप धरना समाप्त किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा की विद्युत विभाग के अधिकारी किसानों का लगातार उत्पीड़न करने पर लगे हैं। यदि किसानों के ट्यूबवेल पर जाने वाली विद्युत लाइन में कहीं कोई फाल्ट होता है, तो जेई फोन तक भी नहीं उठाते हैं। बिजली बिलों में लगातार गड़बड़ी की जा रही है। इस दौरान किसानों ने जेई और एसडीओ को को दो घंटे तक धूप में बैठा कर जमकर नारे बाजी की। किसानों ने दोनों अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोगों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो बिजली घर के सामने रोड जाम कर धरना दिया जायेगा।
विज्ञापन

इसके बाद किसानों ने थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय व एसडीओ सुरेंद्र कुमार भंडारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें रोस्टर के अनुसार 18 घंटे बिजली की सप्लाई, बिलो और मीटर में गड़बड़ी, खेतों के ऊपर से गुजरने वाली जर्जर लाईनों को बदलने, सुबह के वक्त घरों में छापे मारी को बंद करने, वीडियो बना रिपार्ट दर्ज कराने की धमकी देने पर अंकुश लगाने की मांग शामिल रही।
विज्ञापन

इस दौरान नबाब सिंह, प्रिंस चौधरी, विशु त्यागी, अर्जुन त्यागी, सजय त्यागी, अच्छन उर्फ़ संदीप यादव, प्रदीप कुमार, सजय यादव, पहल सिंह यादव, कंवरपाल यादव, शेंकी यादव, उमेश त्यागी, देवेंद्र त्यागी, टीटू त्यागी, सुलेश्वर कश्यप, प्रदीप गुप्ता, शरफराज आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें