फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी विद्युत टीम ने की लाखों की वसूली, दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। गांव घसौती में फर्जी बिजलीकर्मी बन कर बिजली बिलों की वसूली करते दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बिजली विभाग की टीम को बुला कर इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पावर कार्पोरेशन के एसडीओ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि उक्त आरोपी कई गांवों से लाखों रुपये की अवैध वसूली ग्रामीणों से कर चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गांव घसोती पहुंचे दो लोगों ने खुद को विद्युतकर्मी बताते हुए चेकिंग अभियान शुरू किया। उन्होंने ग्रामीणों से विद्युत बिल मांगे। जिन ग्रामीणों पर विद्युत का बिल अधिक था उन्हें किस्तों में पैसा जमा करने को कहा। उपभोक्ता उनके झांसे में आ गए। कई ग्रामीणों से उन्होंने पांच-पांच हजार रुपये की राशि लेकर रसीद दे दी। जब ग्रामीणों ने रसीद को देखा तो उन्हें उन पर शक हुआ और उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ की और आईकार्ड मांगा तो दोनो सकपका गए। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ओपी राम, उपखंड अधिकारी संजय सिंह, नोडल अधिकारी अजय कुमार की टीम ने ग्रामीणों से विद्युत बिल के नाम पर वसूली कर रहे दोनों आरोपियों नीरज पुत्र तेजपाल, अर्जुन निवासी मानकमऊ सहारनपुर को अपनी सपुर्दगी में लेकर पुलिस को सौंप दिया। अधिशासी अभियंता ओपी राम ने बताया कि अब से पहले इस फर्जी टीम ने रामपुर मनिहारान टाउन, हलगोया, घसोती, नंदपुर, सिरसली, अमरपुर, चर्रहो, कल्लरपुर गुर्जर में ग्रामीणों से अवैध वसूली कर चुके हैं जो लाखों रुपये में हैं। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि विभाग के एसडीओ की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें