फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले विकास कार्य तेजी से कराने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव से पहले विकास कार्यों को तेजी से कराने और जो परियोजनाएं अधूरी हैं, उनको पूरा कराने की कवायद चल रही है। क्योंकि, विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसे में परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य तय करके कार्य कराए जाने के प्रयास में अधिकारी लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कई कार्य चल रहे थे, लेकिन कोरोना काल में कुछ कार्य अधर में भी लटक गए थे। इसी तरह जल निगम की पाइपलाइन बिछाने की योजना है, जिसकी रफ्तार धीमी है। इसके अलावा पौधरोपण, तालाबों की खोदाई एवं सुंदरीकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत सहित कई कार्यों को 30 नवंबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य प्रशासन की ओर से रखा गया है। उम्मीद है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में चुनाव को लेकर आचार संहिता लग सकती है।
कार्य - 1
यूनिवर्सिटी के शिलान्यास की तैयारी
- पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास जल्द कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुंवारका आकर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्य - 2
पंचायत सचिवालयों के दूसरे चरण के कार्य भी होंगे शुरू
जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिनमें पहले चरण 300 से अधिक सचिवालय बनाए गए हैं। अब दूसरे चरण में 300 सचिवालयों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
हर घर नल, हर घर जल
जिला विकास विभाग और जल निगम द्वारा ग्राम पंचायतों में पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। इसके तहत ग्राम पंचायतों में सर्वे हो चुका है। घर-घर पाइपलाइन पहुंचाई जाएगी। इस कार्य को भी शुरू कराने का खाका तैयार किया गया है। कोरोना की वजह से कार्य अधर में लटका था।
सामुदायिक शौचालयों का कार्य होगा पूरा
जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। कुछ जगहों पर कार्य निर्माणाधीन है, जिसे इस माह में पूरा कराया जाना है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत भी होगी।
सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। विभाग की प्राथमिकता है कि शासन के निर्देशानुसार समय से कार्य पूरे हो जाएं ताकि लोगों को उनका लाभ मिले।
विज्ञापन

- विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें