फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी देवी रोड पर दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं की कारों की भीषण भिड़ंत, दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Wed, 13 Oct 2021 07:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में श्रद्धालुओं की कारों की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि एक कार में श्रद्धालु शाकंभरी देवी के दर्शन करने जा रहे थे, जबकि दूसरी कार में दर्शन कार में लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बेहट में शाकंभरी देवी रोड पर श्रद्धालुओं की दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार रात हुआ हादसा
बताया गया कि हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ। कस्बे के पास शाकंभरी देवी रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पुल से आगे माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने जा रहे और दर्शन कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं की कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में करीब आठ लोग घायल हुए। इनमें एक कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें रिंकेश पुत्र शिवकुमार और उसके दो साथी शामिल है। इन तीनों की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। इन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी कार में सरोज पत्नी रामपाल, काजल पुत्री रामपाल व सचिन पुत्र रामपाल निवासी रंधौली जनपद करनाल (हरियाणा), पंकज पुत्र रविंद्र निवासी झिंझाना जनपद शामली व लविश पुत्र संजय घायल बताए गए हैं। सभी को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें