सहारनपुर। कोरोना काल में जब सभी शिक्षण संस्थाएं पूरी तरह बंद कर दी गईं, तब शिक्षकों ने स्मार्ट फोन और लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन तरीके से पठन-पाठन को जारी रखा। मगर इन शिक्षकों में भी कुछ शिक्षक ऐसे सामने आए, जो अपनी मेहनत और तकनीकी ज्ञान के जरिए केवल अपनी कक्षाओं तक सीमित नहीं रहे, बल्कि दूरदर्शन के लिए वीडियो बनाकर प्रदेश भर के विद्यार्थियों के शिक्षक बन गए। जनपद के कुछ शिक्षकों के बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। पेश है ऐसे ही शिक्षकों पर आधारित रिपोर्ट...
-- राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी केमिस्ट्री की प्रवक्ता हैं। कोरोना काल में एक ओर जहां अपने विद्यालय के विद्यार्थियों के पठन पाठन की व्यवस्था संभाली। वहीं इनके कार्यों को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन्हें नोडल भी बनाया। इनको बेहतर कार्य के लिए लखनऊ से सम्मानित भी किया गया।
-- जेवी जैन इंटर कॉलेज की संस्कृत की प्रवक्ता डॉ. उर्मि गौतम ने अपनी कक्षा के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के साथ ही दूरदर्शन यूपी और ई-ज्ञानगंगा चैनल के लिए शैक्षिक वीडियो भी बनाए। उनके छह वीडियो दोनों चैनलों पर प्रसारित हुए, जिनका लाभ प्रदेश भर के विद्यार्थियों को मिला।
-- बनारसीदास इंटर कॉलेज खेड़ा मुगल के विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक अंबरीष कुमार का सूचना एवं प्रौद्योगिकी से गहरा लगाव रहा है। उन्होंने अपने विद्यालय की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल आदि बनाए हुए हैं। कोरोना काल में उनके कार्य को सराहा गया। दूरदर्शन के लिए उनके कई वीडियो चयनित हुए।
-- जेवी जैन इंटर कॉलेज के वाणिज्य विषय के प्रवक्ता नवीन जैन ने भी ऑनलाइन पढ़ाई में बेहतर योगदान दिया। व्हाट्सएप पर पढ़ाने के साथ ही दूरदर्शन के लिए वीडियो बनाए। उनके कई वीडियो चयनित हुए। अच्छे कार्य के लिए उन्हें भी लखनऊ से सम्मानित किया गया।
शोभा चौधरी- फोटो : SAHARANPUR
अम्ब्रीश कुमार- फोटो : SAHARANPUR
डा उर्मि गौतम- फोटो : SAHARANPUR