फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजे मां ब्रह्मचारिणी के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवरात्र महोत्सव के तहत द्वितीय नवरात्र पर मां दुर्गा के स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। लोगों ने घरों में पूजन करने के साथ मंदिरों में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही शाम को आरती के बाद उपवास खोला।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने दुर्गा सहत्रनाम विधिवत पाठ कर मां ब्रह्मचारिणी की मूर्ति का पंचामृत से महाअभिषेक किया। इसके पश्चात माता रानी की आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी तप एवं साधना की परम शक्ति हैं, जो सृष्टि के सृजन में मूल आधार प्रदान करने हेतु ब्रह्मा जी के कमंडल से प्रकट हुई। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, कनिष्ठ गुप्ता, मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, अजय कश्यप, गीता, माया, बबीता, सविता, कमला मौजूद रहे। तहसील शिव मंदिर में प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने मां ब्रह्मचारिणी की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान आचार्य शुभम कौशिक, पंडित खेमराज मिश्रा, अजय सूरी, राजकुमार, सतीश गुप्ता, नीरज गुप्ता, शुभम सैनी, ग्रीश, नेत्रराम शर्मा, रजनी वालिया, रेखा, उर्वशी मौजूद रहे। आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में भी विधि-विधान से माता रानी की आराधना की गई। इस दौरान दिनेश सेठी, वैभव अरोड़ा, राजेंद्र गांधी, आशु आशु अरोड़ा, सुधांशु कालड़ा, संजय कपूर, अमित गर्ग मौजूद रहे। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने पूजा अर्चना कराई। इसी तरह दुर्गा मंदिर, सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, पाठेश्वर महादेव मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री साईंधाम सहित अनेक मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें