फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ को जेल भेजा

विज्ञापन
डीजल व पेट्रोल चोरी करने के मामले गिरफ्तार प्रीतम उर्फ कल्लू - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
डीएसओ मुजफ्फरनगर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
विज्ञापन

सहारनपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले में गिरफ्तार मुजफ्फरनगर के जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) बीके शुक्ला को पुलिस ने शनिवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने डीएसओ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। डीएसओ पूर्व में जिला शाहजहांपुर में भी एक पेट्रोल पंप मालिक से रिश्वत लेने के मामले में जेल जा चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि कई अन्य पेट्रोल पंप से भी उगाही करने की बात सामने आई है। पुलिस पड़ताल कर रही है। एक अन्य आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शनिवार को गिरफ्तार किया गया आरोपी प्रीतम हरिद्वार (उत्तराखंड)जिले की कोतवाली लक्सर के गांव कुआंखेड़ा का रहने वाला है। सहारनपुर पुलिस तेल चोरी के मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि जिला आपूर्ति अधिकारी मुजफ्फरनगर बीके शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीएसओ को शुक्रवार शाम पकड़ा था। बीके शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनके कार्यालय में तैनात श्रीराम कन्नौजिया चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह जून माह में सेवानिवृत्त हुआ था, लेकिन इसके बाद वह विभाग की गाड़ी चला रहा था। श्रीराम कन्नौजिया उनका राजदार था। उसके माध्यम से वह भोपा में चल रहे अवैध पेट्रोल पंप के संचालक उदित कुमार से 30 हजार रुपये महीना लेते थे। पुलिस श्रीराम कन्नौजिया को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के कुछ और पेट्रोल पंपों पर बेचा जा रहा था चोरी तेल
सहारनपुर। तेल के खेल में जेल गए मुजफ्फरनगर के जिला आपूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला छह साल पहले जनपद शाहजहांपुर में एक पेट्रोप पंप स्वामी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे। पाइप लाइन से चोरी डीजल- पेट्रोल मुजफ्फरनगर के भोपा में अवैध रूप से संचालित उदित पेट्रोल पंप के अतिरिक्त कई अन्य जगह पर भी चोरी का डीजल-पेट्रोल बेचा गया। डीएसओ ने पुलिस को उदित कुमार के अलावा मुजफ्फरनगर निवासी कुशलवीर सिंह, शाहनवाज, इकराम के बायो डीजल पेट्रोप पंप के नाम पर चल रहे अवैध पंपों पर बेचा गया था। संवाद
फंस सकती हैं कई लोगों की गर्दन
पेट्रोल व डीजल चोरी की 12 घटनाएं सहारनपुर और हरिद्वार में हो चुकी हैं। गिरोह लंबे समय से पाइप लाइन में सेंधमारी कर रहा था। आईओसीएल अधिकारियों ने यूपी व उत्तराखंड के डीजीपी से कार्रवाई की मांग की थी। इससे मामले में पूर्ति विभाग के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की भी गर्दन फंस सकती है। शुरूआती जांच में सामने आया कि इनका गिरोह को संरक्षण मिला था।
विज्ञापन

पकड़े जा चुके हैं 13 अवैध बायोडीजल पंप
सहारनपुर जिले में बीते पांच माह में 13 बायोडीजल पंप पकड़े जा चुके हैं। इनका संचालन करने वाले आरोपियों के खिलाफ पूर्ति विभाग की ओर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आईओसीएल की पाइप लाइन से डीजल व पेट्रोल चोरी की गागलहेड़ी, सरसावा और देहात कोतवाली क्षेत्र में घटनाएं हुईं। गैंग लीडर संदीप ने बताया था कि पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंधमारी कर एक करोड़ से एक अधिक का डीजल व पेट्रोल चोरी कर चुके हैं। वे इसे भोपा समेत मुजफ्फरनगर में कई जगह सप्लाई करते थे। इस मामले में 14 आरोपी जेल जा चुके हैं।

सहारनपुर में डीएसओ को कोर्ट में पेश करते पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें