फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया सहकारी समितियों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया सहकारी समितियों का निरीक्षण
विज्ञापन

गंगोह। डीएपी व यूरिया की किल्लत के चलते शुक्रवार को डीएम अखिलेश सिंह ने सहकारी समितियों का निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही किसानों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर सहकारी समितियों के निरीक्षण के उपरांत डीएम अखिलेश सिंह ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी धीरज कुमार व तहसीलदार देवेंद्र सिंह के साथ कालेज रोड स्थित सहकारी समिति का गहन निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रिकार्ड का मिलान करने के साथ ही क्रय केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार से खाद की कमी व वितरण की स्थिति के बारे पूछताछ की। खाद लेने आए किसानों ने डीएम से मांग के सापेक्ष खाद उपलब्ध करवाने की अपील की। गौरतलब है कि खाद लेने को किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं। मगर उन्हें जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद डीएम ने सांगाठेड़ा समिति का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें