डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में सेना ने पाकिस्तान और चीन को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। भाजपा सरकारें न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनवा रही है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा हो या फिर प्रयागराज का कुंभ मेला, सभी को भव्य रूप से संपन्न कराया गया है। सहारनपुर की विधानसभा नंबर एक सीट बेहट क्षेत्र में मां शाकंभरी देवी का मंदिर है। हर बार की तरह इस बार भी मां के दर्शन कर चुनावी शंखनाद होगा। मां के आशीर्वाद से प्रदेश की आखिरी सीट 404 सोनभद्र तक कमल खिलेगा।
विकास और सुशासन चुनाव का मुद्दा होगा : केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 2022 का विधानसभा चुनाव विकास और सुशासन के बल पर लड़ कर प्रचंड जीत हासिल करेगी। जनता भी विकास और सुशासन देख रही है। वो फिर से प्रदेश में योगी की सरकार बनाएंगी। विपक्ष के पास तो कोई मुद्दा ही नहीं है। सपा, बसपा, कांग्रेस, आरएलडी को जनता नकार चुकी है। इन सबको आराम चाहिए और हमें काम चाहिए।
यह भी पढ़ें: Bipin Rawat: नहीं रहे सीडीएस बिपिन रावत, खबर सुनते ही गुरु हरवीर शर्मा को लगा गहरा सदमा
जनसभा में उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निधाना साधा। उन्होंने केंद्र की मोदी और सूबे की योगी सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य विकास है। हम विकास के मुद्दे की बात करते हैं। विकास और सुशासन हमारी सरकार का संकल्प है। सहारनपुर हो या अंतिम सीट सोनभद्र, गाजियाबाद हो या गाजीपुर, बागपत हो या बलिया, हमने सभी 75 जिलों में विकास किया है। विकास के मुद़्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। मौर्य ने कहा कि वो एकजुट होकर 2014, 17 और 2019 के चुनाव हार चुके हैं। अब 2022 में भी जनता उन्हें नकार देगी। 100 प्रतिशत वोट में 60 प्रतिशत हमारा है, बाकी 40 में बंटवारा है और इस बंटवारे में भी हमारा है।