फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद से बड़ी खबर: मुफ्ती राशिद आजमी बन सकते हैं दारुल उलूम के नए नायब मोहतमिम

Mon, 04 Oct 2021 08:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

देवबंद में मजलिस-ए-शूरा के दूसरे दिन की बैठक में वार्षिक बजट और पूर्व के प्रशासनिक कार्यों को लेकर देशभर से आए सदस्यों ने गहन विचार विमर्श किया। वहीं चर्चा है कि मुफ्ती राशिद आजमी दारुल उलूम के नए नायब मोहतमिम बन सकते हैं।
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की बैठक में विचार विमर्श के बाद शूरा सदस्यों ने नायब मोहतमिम के पद पर मौलाना मुफ्ती राशिद आजमी के नाम पर मुहर लगाए जाने की चर्चा है। हालांकि संस्था की ओर से अभी इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसके साथ ही बैठक में बजट पारित करने और संस्था में विकास कार्यों को लेकर भी विचार मंथन किया गया। 

विज्ञापन


देवबंद में सोमवार को दारुल उलूम के मेहमानखाने में आयोजित हुई मजलिस-ए-शूरा के दूसरे दिन की बैठक में वार्षिक बजट और पूर्व के प्रशासनिक कार्यों को लेकर देशभर से आए सदस्यों ने गहन विचार विमर्श किया। इसके साथ ही बैठक में रिक्त नायब मोहतमिम पद के लिए तीन नाम सामने रखे गए। जिनमें हदीस के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती राशिद आजमी, मौलाना सलमान बिजनौरी और मौलाना अमीन पालनपुरी के नाम शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
विज्ञापन


बताया जाता है कि मौलाना मुफ्ती राशिद आजमी के नाम पर शूरा सदस्यों की सहमति बन गई है। हालांकि इस संबंध में अभी संस्था की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया। इसके साथ ही वार्षिक बजट को लेकर चर्चा हुई। संस्था में कार्यरत सभी 400 प्राध्यापकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके ग्रेड के अनुसार महंगाई के चलते पांच प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान भी लगाया जा रहा है। ग्रेड लागू करने की भी संभावना जताई जा रही है। बैठक में निर्माण एवं विकास कार्यों को लेकर अहम फैसले लिए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहारनपुर में जमकर हंगामा, बोले- किसानों के हत्यारों को बचा रही भाजपा सरकार

बता दें कि चौथे चरण की बैठक में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी, मौलाना अरशद मदनी, मौलाना गुलाम रसूल वस्तानवी, मुफ्ती शफीक, मास्टर सैयद अंजर हुसैन मियां, मौलाना महमूद राजस्थानी, मुफ्ती निजामुद्दीन खामोश, मौलाना कामिल, मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी, मौलाना अब्दुल अलीम फारूकी, मौलाना अनवर-उर-रहमान बजनौरी, मौलाना हकीम कलीमुल्लाह, मौलाना दौलत, मौलाना इस्माइल मालेगांव, मौलाना हबीब बांदवी, मौलाना अहमद खानपुर, मौलाना कामिल सहारनपुरी आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें