फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: मौलाना महमूद मदनी बोले- राजधर्म निभाए सरकार, दोषियों को दिलाए सख्त सजा

Mon, 04 Oct 2021 08:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ, वह किसानों के प्रति सरकार के असंवेदनशील रवैये का परिणाम है। मदनी ने कहा कि सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना की कड़ी निंदा की है। मौलाना मदनी का कहना है कि सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ, वह किसानों के प्रति सरकार के असंवेदनशील रवैये का परिणाम है। साथ ही यह उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों का गला दबाने की फांसीवादी शैली की अभिव्यक्ति है। 

यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद घटना में मारे गए किसानों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मौलाना मदनी ने प्रदेश की योगी सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार राजधर्म का पालन करते हुए अमानवीय कृत्यों में शामिल होने वाले लोगों को बिना भेदभाव सख्त सजा दिलाए, ताकि मृतक परिवारों इंसाफ मिल सके।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहारनपुर में जमकर हंगामा, बोले- किसानों के हत्यारों को बचा रही भाजपा सरकार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें