फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद : फर्जी दस्तावेज बनाने वालों की तलाश में जुटी एटीएस, जल्द दबोचा जाएगा आरोपी, दबिश जारी

Wed, 16 Mar 2022 06:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

एटीएस की टीम ने सहारनपुर जिले में डेरा डाल लिया। एटीएस की टीम संदिग्धों के फर्जी दस्तावेज बनाने वालों की तलाश में जुटी है। आरोपियों की तलाश में टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में पकड़े गए चार संदिग्ध आतंकियों के मामले में एटीएस की टीम सहारनपुर जिले में डेरा डाले हुए हैं। वह सहारनपुर निवासी उस युवक की तलाश कर रही है, जिसने संदिग्धों के फर्जी नामों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और पहचान पत्र बनाए थे।

विज्ञापन


एटीएस सूत्रों के मुताबिक तब, यह युवक जनसेवा केंद्र चलाता था और अब जनपद यमुनानगर में नौकरी करता है। आरोपी की पहचान लगभग एटीएस ने कर ली है। उसके ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। एटीएस की एक टीम यमुनानगर भी गई है, लेकिन आरोपी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। एटीएस की कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। 

यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, देवबंद से लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों के संपर्क रहे इमामुल हक की गिरफ्तारी के बाद एटीएस उस आरोपी की भी तलाश कर रही है, जिसके जरिए आरोपी आतंकियों के संपर्क में आया था। इसके साथ ही आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों से जुड़ा था। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि एटीएस अपने स्तर से कार्रवाई करती है। कहां-कहां दबिश दी गई, इसकी जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें