फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी कार्यालय पर आईटीआई संचालकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
दिल्ली रोड आईटीआई के संयुक्त निदेशक कार्यालय पर ज्ञापन चस्पा करते अखिल भारतीय प्राईवेट आईटीआई म - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आईटीआई छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा पर सवाल उठाते हुए निजी आईटीआई संचालकों ने बृहस्पतिवार को संयुक्त निदेशक (आईटीआई) के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारी के नहीं मिलने पर ज्ञापन कार्यालय पर चस्पा किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय प्राईवेट आईटीआई मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि सीबीटी (कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षा) परीक्षाओं में बडे़ पैमाने पर खामियां हैं। जोगियान पुल के निकट एक कंप्यूटर सेंटर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जो कि शहर के मुख्य बाजार में अति भीड़ भाड़ वाला इलाका है। सेंटर पर न तो बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही युवक-युवतियों के लिए किसी भी प्रकार की सुविधा है। तलाशी लेने का भी अनोखा तरीका है। छात्राओं के सामने ही छात्रों की पैंट आदि उतरवाकर तलाशी लेना शर्मनाक है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मलिक ने कहा कि 8000 बच्चों को 55 कंप्यूटरों पर कैसे परीक्षा दिलाई जाएगी यह बताया जाए। आरोप लगाया कि परीक्षाओं में भारी लापरवाही बरती जा रही है। जनपद के 5000 बच्चों से फीस ले ली गई है, मगर उनका रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं है। इससे उनका भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि संगठन इस तरीके की परीक्षा का बहिष्कार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें