फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौत 

Wed, 14 Feb 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत के बाद गमजदा परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र ग्राम शेखपुरा कदीम स्थित टपरी फाटक के निकट ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि उनके साथ ही बाइक पर बैठी एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार को चिलकाना के ग्राम रघुनाथपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी बबली और बहन गीता के साथ बाइक से टपरी के पास किसी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दोपहर में जब ये तीनों शेखपुरा कदीम स्थित टपरी फाटक के निकट पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

ट्रक इतनी तेजी से आ रहा था कि मोटरसाइकिल को ट्रक ने कुचल डाला। मोटरसाइकिल चला रहे प्रदीप की ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बबली और बहन गीता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बबली की भी मौत हो गई। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि ट्रक चालक दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जबकि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें