फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से रोका तो कर दिया पथराव

Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घर पर किया गया पथराव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के चिलकाना में बाइक सवार युवकों को स्टंट करने तथा लड़कियों को छेड़ने से मना करने पर एक घर में पथराव कर दिया गया। आरोपी युवकों ने परिजनों को आतंकित किया और धारदार हथियारों से हमला कर दो महिलाओं को घायल कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे तीन बाइक सवार युवक मोहल्ला कोठीवाला में स्टंट करते हुए लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। मोहल्ले के ही युवक अहसान ने बाइक सवारों को ऐसा करने से रोका तो बाइक सवारों ने अहसान के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज शुरू कर दी।

मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने युवकों को समझाकर उनके घर भेज दिया। कुछ समय बाद 15-20 युवक मोहल्ले में लाठी, डंडे, सरिये सहित अन्य धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। सभी ने अहसान के घर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक दरवाजा तोड़कर अंदर  घुस गए। उस समय घर में बच्चे तथा महिलाएं ही मौजूद थीं। युवकों ने घर बैठी महिलाओं पर हमला कर दिया तथा उनके साथ मारपीट करने लगे।

हमले में अहसान की मां रशीदा खातून तथा भाभी मुनेब गंभीर रूप से घायल हो गई। युवकों ने पथराव करने के साथ ही घर में रखी चारपाई सहित अन्य सामान भी तोड़ दिया। 

 घर में घुसकर हमला करने तथा पथराव की सूचना पर 100 डायल तथा चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भरती कराया।

अहसान के भाई इस्लाम ने थाने में आधा दर्जन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अनेक स्थानों पर दबिश दी। लेकिन कोई भी हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें