फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में छह लाख का डाका

Thu, 11 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डकैती के विरोध में हंगामा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में 10-12 बदमाशों ने मंगलवार रात चार परिवारों को निशाना बनाते हुए महिलाओं और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर छह लाख रुपये से अधिक की डकैती डाल दी।
विज्ञापन


वारदात से गुस्साए लोगों ने एसओ का घेराव करते हुए थाने पर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ ने डाग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। 

देवबंद रोड बालाजी धाम के सामने कालोनी में चार घरों में मंगलवार रात एक बजे 10-12 बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश सबसे पहले बाबूराम पुत्र इलमचंद की छत के रास्ते उसके घर में पहुंचे।
विज्ञापन


जहां उन्होंने महिलाओं बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर उनके कुंडल व अन्य जेवर उतरवा लिए। बदमाशों ने बच्चों को गोली मारने की धमकी देते हुए सेफ की चाबी लेकर उसमें रखे कुंडल, सोन की चेन व गले का सेट, टीका, 7200 रुपये लूट लिए।

बदमाशों ने परिवार के सभी लोगों को कमरों में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश बराबर में स्थित धर्मपाल पुत्र नरसिंह के मकान में जा घुसे। यहां भी इसी स्टाइल में बदमाशों ने दस तौले सोने के जेवर, एक लाख 40 हजार की नगदी लूट ली और महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए कमरों में बंद कर दिया।

इसके बाद बदमाशों ने नरेश पुत्र अमर सिंह के घर पर धावा बोल दिया। जेवर और 15500 की नगदी समेट ली। इसके बाद बराबर में स्थित प्रीतम पुत्र रतिराम के घर में घुस कर बदमाशों ने जेवर और सात सौ रुपये अलमारी से निकाल लिए।

इसके बाद सभी को कमरों में बंद कर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए तड़के चार बजे फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़ितों ने पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
 
डकैती का शिकार लोगों ने बताया कि सभी बदमाशों ने गोलियों की पेटियां बांध रखी थी और सभी मस्कट, बंदूक और तमंचों आदि हथियारों से लैस थे।

वारदात के बाद सुबह दस बजे बड़ी संख्या में महिलाएं और पीड़ित परिवार के लोग थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारी एके त्यागी का घेराव करते हुए दिल्ली हाईवे पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

वारदात की सूचना पर एसपी सिटी संजय सिंह, सीओ हरि प्रकाश कसाना डाग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ पहुंचे। एक्सपर्ट ने फिंगर प्रिंट लिए, वही डांग को जब घरों में अंदर ले जाकर कपड़े आदि सुंघाए गए तो वह गंध लेता हुआ पास की जंगल की तरफ दौड़ पड़ा।

बता दें कि पास ही रेलवे स्टेशन है। माना जा रहा है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद सुबह चार बजे आने वाली ट्रेन से फरार हो गए हो। सभी पीड़ित परिवारों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी ने कहा कि शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें