फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न

Thu, 11 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
rape victim - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सहारनपुर की एक युवती बुधवार को हाशिमपुरा गांव में आरोपी युवक के घर आ पहुंची।
विज्ञापन


जहां उसने हंगामा करते हुए स्वयं को एक कमरे में बंद कर लिया। घंटों चले ड्रामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे समझाकर कमरे से बाहर निकालने में सफल हो सकी।

सहारनपुर निवासी एक युवती बुधवार को हाशिमपुरा गांव पहुंची और एक मकान में जाकर उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। युवती ने स्वयं को घर में एक कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटा युवती को समझाया। जिसके बाद वह बाहर निकल सकी, जिसे ले गई।

कोतवाली में युवती ने बताया कि वह वर्ष 2004 से नोएडा की कंपनी में नौकरी कर रही है। उसी कंपनी में काम करने वाले हाशिमपुरा गांव निवासी युवक से उसकी मुलाकात हो गई। युवती का आरोप है कि युवक शादी करने का वादा कर 12 साल तक उसका यौन उत्पीड़न करता रहा।

जुलाई में उसकी शादी तय हुई तो वह अपने वादे से मुकर गया। जिसके चलते उसे शादी रुकवानी पड़ी। उधर, युवक के परिजनों का आरोप है कि युवती बेबुनियाद आरोप लगा रही है। वह उसकी प्रॉपर्टी हथियाना चाहती है। कोतवाल बिजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि युवती ने सहारनपुर महिला थाना में युवक के खिलाफ तहरीर दे रखी है। वहीं पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें