फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स न चुकाने पर आयकर विभाग सख्त

Wed, 28 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
income tax - फोटो : income tax
विज्ञापन
सहारनपुर में सरकार को टैक्स न चुकाने वाले रइसों पर आयकर विभाग की टेढ़ी नजर है। जनपद में ऐसे लोगों की संख्या 70 हजार से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई करने के लिए विभाग ने उनके बैंक खाते खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं,  विभाग इन अघोषित संपत्ति के स्वामियों को अक्तूबर में नोटिस भेजने की तैयारी में है। इससे उनमें हड़कंप मचा हुआ है। आयकर विभाग ने पिछले दिनों शहर के कुछ क्लीनिकों पर छापेमारी कर चिकित्सकों की आय का ब्योरा लिया था।

इसे लेकर चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रत्येक वर्ष काफी ज्यादा कमाने वाले अनेक चिकित्सकों ने विभागीय अफसरों को आठ से दस लाख रुपये की सालाना कमाई का ब्योरा दिया है, जिसकी जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन


जनपद में अनेक ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने अभी तक अपनी संपत्ति घोषित नहीं की है। आयकर विभाग ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। इन लोगों के आय के श्रोत के साथ ही बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं।

पूरे जनपद में ऐसे रइसों की संख्या 70 हजार से अधिक बताई जा रही है। चर्चा है कि विभाग अघोषित संपत्ति रखने वालों को अक्तूबर में नोटिस भेज सकता है। इसे लेकर इन लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इनमें कई उद्यमी, अधिकारी, चिकित्सक और व्यापारी शामिल हैं। 

नियमानुसार बैंक में एक साथ कम से कम 50 हजार रुपये जमा करने पर पैन नंबर देना होता है। ऐसे में यदि किसी के पास दस लाख रुपये हैं तो वह 11 स्टॉलमेंट में 50 हजार रुपये से कम करके जमा कर रहे हैं। इससे वह टैक्स से बच रहे हैं। मगर, आयकर विभाग बैंक खातों की डिटेल पर भी नजर जमाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें