Saharanpur News : सहारनपुर में तालाब में एक व्यक्ति की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का राज सामने आ सकेगा। उधर, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहारनपुर में थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित एक तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकला गया। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव कई दिन पुराना लगा रहा है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि तालाब मे शव मिला है, जिसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता लगेगी।