फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंबर में वकील पर तमंचा ताना, मारपीट

Tue, 22 Mar 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र में कोर्ट परिसर के चैंबर में बैठक वकील पर तमंचा तानकर मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता का आरोप है कि तमंचाधारी शख्स आैर दो अन्य साथियों ने उसके साथ मारपीट भी की और फाइलों को भी तितर-बितर कर दिया गया। सदर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। 

 मोहल्ला ख्वाजा जादगान निवासी अधिवक्ता मो. शहजाद के मुताबिक सोमवार दोपहर वह कोर्ट परिसर स्थित अपने चैंबर नंबर 433 में बैठा था। 12.30 बजे हाकमशाहकालोनी निवासी अब्बास दो अन्य लोगों के साथ पहुंचा और उस पर तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंबर की कई जरूरी फाइलों को इधर उधर फेंक दिया और उसकी जेब से 1800 रुपये की नगदी छीन ली। शोर मचाने पर आसपास के वकीलों ने उसे बमुश्किल बचाया। शहजाद का कहना है कि उसके मकान को बिकवाने की नीयत से इस तरह की घटनाएं की जा रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें