सहारनपुर में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या और भाई की गर्दन पर गोली मारने वाला आरोपी जीशान ने सोमवार को अधिवक्ता की पोशाक पहनकर पुलिस को चकमा देकर अदालत में सरेंडर कर दिया था। कोतवाली मंडी पुलिस आरोपी को दस दिन की रिमांड पर लेने के लिए बुधवार को अदालत में प्रार्थना पत्र देगी।