फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaliya murder case: पुलिस को न लगी भनक, पति ने वकील के कपड़े पहन किया सरेंडर, खुल सकते हैं कई बड़े राज

Mon, 04 Mar 2024 08:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Aaliya murder case : सहारनपुर में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति ने वकील के कपड़े पहनकर अदालत में सरेंडर कर दिया। इस दौरान पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र डालेगी। हत्यारोपी पति कई बड़े खुलासे कर सकता हैं।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में रायवाला बाजार में एटीएम कक्ष में पत्नी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या करने और भाई की गर्दन पर गोली मारने वाले आरोपी ने अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस को चकमा देते हुए आरोपी जीशान अधिवक्ता की पोशाक पहनकर सीजेएम की अदालत में पेश होकर जेल चला गया। कोतवाली मंडी पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र डालेगी।

विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली मंडी क्षेत्र की वर्धमान कॉलोनी निवासी जीशान ने मेहंदी सराय स्थित मायके में रह रही पत्नी आलिया उर्फ जाफरा प्रवीन की रायवाला बाजार में स्थित एटीएम कक्ष में कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने घर जाकर अपने भाई की गर्दन पर गोली मारी थी। आरोपी की लोकेशन पहले पंजाब में मिली और फिर मुंबई मिली, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई।

वहीं, सोमवार को जीशान ने पुलिस को चकमा देते हुए अदालत में सरेंडर कर दिया। आरोपी अधिवक्ता की तरह काला कोट और सफेद पैंट पहनकर अदालत में पेश हो गया। इसकी पुलिस को भनक नहीं लग सकी। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

इस मामले में मृतका के पिता ने जीशान के अलावा बेटी के ससुरालियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जीशान को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर हत्या वजह की जानकारी ली जाएगी। दस दिन के लिए रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: RLD के दो विधायक बनेंगे मंत्री, सामने आए नाम, सियासी गलियारों में ये भी चर्चा
विज्ञापन

जांच में आया मोड़, खुल सकते हैं कई राज
हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्र बताते हैं कि मृतका और जीशान के भाई के बीच अवैध संबंध नहीं थे, लेकिन जीशान को अन्य लोगों के साथ पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। हत्या को लेकर जीशान ने साजिश रची। सूत्र बताते हैं कि आरोपी ने अपने भाई की गर्दन की खाल खींचकर गोली मारी थी। ताकि उसकी मौत न हो और भाई एवं परिवार के लोग बच जाएं। सिर्फ उस पर हत्या का आरोप लगे। रिमांड पर लेने के बाद कई अहम खुलासे होंगे।

यह भी पढ़ें: RLD Candidate List: जयंत ने खेला बड़ा दांव, बागपत से राजकुमार सांगवान, बिजनौर से चंदन चौहान को बनाया प्रत्याशी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें