फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप की कोशिश में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। घर में घुसकर गैंगरेप की कोशिश करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि आरोपी पीड़ित को धमका रहे हैं। पीड़ित पिता ने एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई ना होने की सूरत में गांव से पलायन की चेतावनी दी है। इस चेतावनी के बाद पुलिस में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बता दें कि नानौता मार्ग स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही चार युवकों पर घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ गैंगरेप की कोशिश का आरोप लगाया था। यह भी आरोप था कि जब उसने एवं उसकी पत्नी ने बेटी को आरोपियों से बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन दोनों को मारपीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। इस मामले में गांव सांगाठेड़ा निवासी चार युवक अंकित, प्रदीप, रवि और अजय के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस पीड़िता के कोर्ट में भी बयान दर्ज करा दिए गए हैं। इसके बावजूद पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोप है कि आरोपी युवक पीड़िता और परिजनों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। अब पीड़ित युवती का घर से बाहर निकलना तक दूभर हो गया है। उत्पीड़न से आजिज आई युवती ने 5 जून को फांसी लगाने की कोशिश की थी, परंतु परिजनों ने उसे बचा लिया था। अब पूरा परिवार खौफ में है। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई ना होने की सूरत में बेटी और परिवार के मान सम्मान की खातिर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है।
पीड़ित परिवार की पलायन की चेतावनी पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी के समक्ष नाराजगी जताते हुए तुरंत जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार को गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को अविलंब कार्रवाई का आश्वासन दिया और आरोपियों की धरपकड के लिए दबिश दी। आरोपी फरार हो गए। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें