फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से सीधे तार डालकर कर रहे थे बिजली की चोरी, पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खंभे से सीधे तार डालकर बिजली की चोरी कर रहे थे। विद्युत निगम की टीम ने छापा मारा तो पकड़े गए। टीम ने दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह लगभग छह बजे विद्युत निगम की टीम ने मोहल्ला गोविंदनगर, जनक नगर, नाला पटरी, लोहानी सराय में बिजली की चेकिंग की। सुबह-सुबह विद्युत निगम की टीम का छापा लगता देख मोहल्लों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने कटिया कनेक्शन हटाने शुरू कर दिए। लेकिन टीम ने दस लोगों को डायरेक्ट बिजली चलाते हुए पकड़ लिया। टीम ने सभी दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें