फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो और वीडियो से पहचाने जाएंगे जत्थे में तमंचे लहराने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के चौथे सोमवार पर निकले जत्थों में शामिल कुछ कांवड़ियों ने तलवारों के साथ ही तमंचे भी लहराए थे। अमर उजाला ने इस मामले का खुलासा किया तो एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी और वायरल हो रहे फोटो के आधार पर तमंचा लहराने वालों की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चौथे सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ सर्वाधिक थी। इसी बीच आस्था में डूबे कांवड़िये शक्ति प्रदर्शन पर उतर आए। अब तक कांवड़ियों के जत्थे में सिर्फ तलवारें और त्रिशूल नजर आ रहे थे, मगर सोमवार तमंचे भी जमकर लहराए गए। जगह-जगह फायर भी किए गए। इन जत्थों के आगे पीछे पुलिस भी चल रही थी, मगर सभी मूकदर्शक बने रहे। अमर उजाला ने सड़क पर खुलेआम इस शस्त्र प्रदर्शन के फोटो छापकर मामले का खुलासा किया तो मंगलवार को अफसरों ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच एवं कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। चौराहों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखकर तमंचा लहराने वालों की शिनाख्त की जाएगी।

जत्थों में शामिल लोगों द्वारा तमंचे के प्रदर्शन की बात सामने आई है। चौराहों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखकर तमंचा लहराने वालों की पहचान कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें