फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में की जा रही थी मांस की बिक्री, महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में की जा रही थी मांस की बिक्री, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

सरसावा। गांव कुंडा गादियान स्थित एक मकान में मांस बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। मकान मालिक के फरार होने पर पुलिस ने आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुंडा गादियान में एक घर में गोकशी की जा रही है और वहीं से मांस बेचा जाता है। इस पर पुलिस ने आरोपी रिजवान के मकान पर छापा मारा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को मौके पर मांस बेचते हुए पकड़ लिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला का पति घर में गो हत्या कर गोमांस बेचता था। आरोपी के घर से 25 किलो मांस, गोवंश के अवशेष, छुरियां, तराजू और अन्य सामान बरामद हुआ है। एसओ ने बताया कि आरोपी रिजवान और उसकी पत्नी मनीबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी मनीबा को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें