फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से हाईवे पर मारपीट कर नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक से हाईवे पर मारपीट कर नकदी लूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरियाणा के जनपद नूहमेवाद पुनहाना निवासी याहया ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह 16 दिसंबर की रात कोरियर की गाड़ी लेकर दिल्ली से देहरादून जा रहा था। आरोप है कि हाईवे पर भोपा बाईपास के निकट पीछे से एक ट्रॉली ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी। याहया ने ट्रक रोककर आरोपी ट्रॉली चालक से विरोध जताया तो उसने मारपीट करते हुए याहया से तीन हजार से अधिक रुपये भी छीन लिए। इसके बाद आरोपी धमकी देेते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कूकड़ा से किशोरी का अपहरण
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी रविवार शाम के समय घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि गांव का ही युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

घर में घुसकर वृद्धा पर हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी शौकीन ने तहरीर देकर बताया कि उसकी भाभी जबरन मकान का बंटवारा चाहती है। आरोप है कि विगत रविवार को भाभी ने अपने मायके वालों को ससुराल बुला लिया, जिन्होंने बंटवारे का विरोध करने पर शौकीन की मां वसीला पर छुरी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महात्मा कॉलोनी में युवक से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी शादाब ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई अहमद रविवार शाम महात्मा कॉलोनी में गया था। आरोप है कि वहीं के कुछ युवकों ने अहमद के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें