फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में तहेरे भाई की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
मृतक विकास का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव सूभरी में जमीन के विवाद को लेकर ताऊ के पास बात करने गए युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की मां ने तहेरे भाई पर ही गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की शाम चार बजे थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव सूभरी में हुई। पुलिस के मुताबिक, विकास (30) पुत्र बाबूराम अपने चचेरे भाई अभिजीत पुत्र धीर सिंह के साथ अपने ताऊ रामपाल सिंह घर जमीनी विवाद को लेकर बात करने गया था, जहां पर विवाद में विकास के तहेरे भाई मनीष पुत्र रामपाल के लाइसेंसी हथियार से गोली चली गई, जो मनीष सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां कृष्णा देवी का आरोप है कि मनीष ने जमीनी विवाद में उसके बेटे की गोली मारकर हत्या की है। सूचना पर सीओ देवबंद रामकरण सिंह और बड़गांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि मनीष ने गोली मारकर हत्या की है। मनीष को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से लाइसेंसी हथियार भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है।
23 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
मृतक विकास के दादा के भाई रगबीर सिंह की पत्नी मूर्ति देवी के कोई संतान नहीं थी। मूर्ति देवी ने 23 बीघा जमीन राहुल पुंडीर व मनीष पुत्रगण रामपाल सिंह के नाम जमीन कर दी थी। इसी बात को लेकर विकास की उसके ताऊ रामपाल के परिवार से रंजिश चल रही थी। बताया जाता है कि विकास ने भी 11 मार्च को मनीष पर गोली चलाई थी, जिसमें मनीष बाल-बाल बच गया था। विवाद को लेकर दो दिन पहले भी गांव में पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था विकास
विकास, बाबूराम और कृष्णा देवी का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से कृष्णा देवी का रो-रोककर बुरा हाल है। कृष्णा देवी पुत्र याद कर बेहोश भी हो गई। इसके साथ ही चीख-चीखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रही। वहीं, रामपाल सिंह का कहना है कि विकास और मनीष दोनों शराब के नशे में थे। इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया और गोली चल गई।

सूभरी में विलाप करते मृतक के परिजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें