सहारनपुर में पांच लोगों की हालत बिगड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के देवबंद में नगर के मोहल्ला शशि नगर में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से एक ही परिवार के कई लोग बीमार हो गए। सभी घायलों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से नाजुक हालत के चलते एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मोहल्ला शशि नगर (गांधी कॉलोनी) में ज्ञान सिंह के परिवार के लोग नवरात्र पर व्रत रखे हुए हैं। परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार की रात्रि बाजार से कुट्टू का आटा लाकर पकौड़ी बनाकर खाई थी। सभी लोग सो गए लेकिन, सुबह जब उठे तो सबकी हालत खराब थी।