फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर बीएसए ने शिक्षकों को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार ने दो विद्यालयों के पूरे स्टाफ तथा अन्य विद्यालयों के पांच शिक्षकों को नोटिस भेजे हैं। तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

नकुड़ के खंड शिक्षा अधिकारी दो दिन से विद्यालयों के निरीक्षण पर हैं। 27 जुलाई को उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर रनियाली और उच्च प्राथमिक विद्यालय धौराला का निरीक्षण किया । दोनों ही विद्यालय खुलने के समय पर बंद मिले। 28 जुलाई को उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय काजी बांस का निरीक्षण किया, इसमें महेंद्र सिंह, अनिता रानी और सुरेंद्र सिंह गैरहाजिर मिले। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय मंधौर और उच्च प्राथमिक विद्यालय नाई नगली का निरीक्षण किया। यहां क्रमश: संजीव कुमार और सोनिया डाबर अनुपस्थित मिली। खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार ने दोनों विद्यालयों के संपूर्ण स्टाफ तथा 28 को गैर हाजिर मिले पांचों शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें