जिला अस्पताल में जन्मा नवजात अपनी मां के साथ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जन्माष्टमी के दिन लोगों के घरों में भी खुशियां आई। जिन लोगों के घरों में नवजात शिशु की खुशियां मिली, उन्होंने न सिर्फ उन्हें कान्हा का रूप माना बल्कि कई लोगों ने तो कृष्ण के नामों पर ही अपने बच्चों का नाम सोच लिया।
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को लगभग 10 बच्चों ने जन्म लिया। परिवार में जन्माष्टमी के दिन आई इस खुशी पर परिजन फूले नहीं समाएं। परिजनों ने इसे श्रीकृष्ण का आशीर्वाद माना और उन्हें विशेष रुप से धन्यवाद दिया। गागलहेडी के चौराखुर्द निवासी सरिता ने बताया कि जन्माष्टमी पर उन पर भगवान की कृपा हुई है।
उन्हें तो जैसे कान्हा ही मिल गए। वो तो कान्हा के नाम पर ही बच्चे का नाम रखेंगे। निजी अस्पतालों में अपने बच्चे को जन्म देने वाली ममता, नेहा, मोनिका आदि ने भी जन्माष्टमी पर घर में कान्हा पधारने पर खुशी जताई। परिवार के लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।