फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया पीएनबी झाड़वन पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया पीएनबी झाड़वन पर धरना
विज्ञापन

तीतरो (सहारनपुर)। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंजाब नेशनल बैंक की झाड़वन शाखा पर धरना- प्रदर्शन कर बैंक में व्याप्त अनियमितताओं को दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू के गंगोह ब्लाक अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह के नेतृत्व में बैंक शाखा पहुंचे किसानों ने धरना दिया। उन्होंने कहा बैंक ने जनवरी- फरवरी माह में किसानों से क्रेडिट कार्ड बनाने के दौरान औपचारिकता पूरी करा ली थी, जबकि स्वीकृत ऋण का भुगतान आज तक उन्हें नहीं किया। स्वीकृत ऋणों की धनराशि उनकी भूमि पर भी दर्ज हो गई है। इसके चलते किसानों को बैंक के चक्कर काटने को विवश होना पड़ रहा है। ब्रजपाल सिंह ने कहा बैंक के कर्मचारी ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। पासबुक में फोटो होने के बाद भी खाताधारकों को धन की निकासी में बेवजह परेशान किया जा रहा है। बैंक शाखा पर धरना-प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची तीतरो पुलिस ने शाखा प्रबंधक और किसानों के बीच वार्ता कराई। शाखा प्रबंधक के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। धरना देने वालों में चौ हरपाल सिंह, रणवीर सिंह, बलबीर सिंह, हरिओम सिंह, जनार्धन, सेठपाल, विनय कुमार, सुशील कुमार, बिजेंद्र कुमार आदि रहे। उधर, शाखा प्रबंधक जरनैल सिंह बागला ने कहा उन्होंने अभी चार्ज लिया है वह मामले की जानकारी कर किसानों की समस्याओं को हल कराएंगे। बैंक में किसी ग्राहक के सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें