फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव जीतने को मुसलमानों को टारगेट कर रही है भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने का कोई मुद्दा नहीं है। वह चुनाव जीतने के लिए मुसलमानों को टारगेट कर रही है। प्रदेश को दोबारा दंगा प्रदेश नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को नगर के दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रशेखर आजाद का थानाभवन शामली में जाते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के आधार पर विधान सभा चुनाव लड़ा जाएगा। कार्यकर्ता जो मेहनत करेंगे तो उसके आगे कोई नहीं टिकेगा। कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े 4 साल के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया है। बौखलाई भाजपा ने मौलाना कलीम सिद्दीकी को जबरन जेल भेजने का काम किया है। जिसके पीछे यह षड्यंत्र है कि मुसलमान सड़क पर आए और पुलिस को सरकार के इशारे पर गोली चलाने का मौका मिले, ताकि प्रदेश का माहौल बिगड़े। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को दोबारा दंगा प्रदेश नहीं बनने देंगे।
उन्होंने कहा कि निर्दोष व्यक्ति को जेल भेजा जाना अपराध है, आसपा इसकी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश का कानून सभी धर्मों को अपने प्रचार प्रसार का करने का अधिकार देता है। आसपा जिला अध्यक्ष करनवीर सिंह, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विजय कुमार, मौसम राव, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी टिंकू राजा, अनिल रावण आभा, अनुज गौतम हैदरपुर, अंकित गौतम, अरुण चमन माजरा, अंकित कुमार, सचिन खैरसाल, आदेश थापर, आनंद बोध, अजय गौतम, सुभाष गौतम, डॉ नरेश, ओमपाल पल्लवी, दीपक कोरी, पृथ्वीराज, डा अंकित, डा अमरीश, विपिन डाखरे, मोहित रावण, प्रवेश गुर्जर बरसी, दौलत, अनिल, संदीप गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें