भाजपा कार्यालय पर सम्मानित महिला कोरोना वारियर्स
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत महिला मोर्चा ने कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया।
दिल्ली रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें क्षेत्रीय महामंत्री दीपमाला, उपाध्यक्ष वर्षा चोपड़ा, जिला प्रभारी मोनिका पंडित, जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव ने कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। दीपमाला संतोषी ने महिला सशक्तिकरण, केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव ने कहा पूर्व की सरकारों में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। भाजपा सरकारों ने महिलाओं की सुरक्षा के साथ विभिन्न योजनाओं में उन्हें प्राथमिकता दी है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक महिला योजना से लाभान्वित हो। संचालन जिला महामंत्री उषा उपाध्यक्ष व रूमा चौधरी ने किया। इसमें कुसुम अग्रवाल, तुलसी भारद्वाज, उषा उपाध्याय, यशवंत राणा, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, रघुराज बोबी आदि मौजूद रहे।