फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि प्रकरण: सहारनपुर पुलिस ने आनंद गिरि को हरिद्वार से पहुंचाया प्रयागराज, सुसाइड नोट मिलने के बाद...

Tue, 21 Sep 2021 11:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर पुलिस ने महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार से प्रयागराज पहुंचाया।वहीं मंगलवार दोपहर जब टीम ने आनंद गिरि को प्रयागराज पुलिस के सुपुर्द कर दिया तो, इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई।
विज्ञापन
आनंद गिरि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार से सहारनपुर पुलिस ने प्रयागराज पहुंचाया। देवबंद सीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम सोमवार रात ही हरिद्वार भेजी गई थी।

विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर के पास से ही सुसाइड नोट बरामद होने के बाद यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया था। हरिद्वार पुलिस ने आनंद गिरि को आश्रम में नजरबंद कर लिया। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का तोहफा: बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें
विज्ञापन


एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने सहारनपुर को पुलिस को निर्देश दिए कि आनंद गिरि को हरिद्वार से प्रयागराज भिजवाया जाए। चूंकि सहारनपुर हरिद्वार के नजदीक है, इसलिए सोमवार रात में ही सहारनपुर से पुलिस टीम को हरिद्वार भेजा गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मनप्रीत मर्डर केस: खूब पिलाई बीयर, फिर लोहे की रॉड से वार... आखिरी सांस तक ट्रक से कुचला, देखें तस्वीरें  

वहीं मंगलवार दोपहर जब टीम ने आनंद गिरि को प्रयागराज पुलिस के सुपुर्द कर दिया तो, इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि आनंद गिरि को हरिद्वार से प्रयागराज पहुंचवाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें