फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बहुमत के साथ फिर बनेगी भाजपा सरकार: मोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

देहात विधानसभा क्षेत्र गांव पिंजौरा में शक्ति केंद्र की बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों, वंचितों, शोषितों की सरकार है। इनके समग्र विकास के लिए अनेक कार्य किए गए हैं। इसीलिए आगामी चुनाव में भाजपा पिछली बार से भी अधिक सीटों पर विजयी होगी। पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों का बिना किसी भेदभाव के विकास किया है। पूरे प्रदेश में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाई गई हैं और वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए जगह जगह ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है। कहा कि वर्तमान में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती घर बैठकर बस ट्विटर के माध्यम से राजनीति कर रहे हैं, जबकि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सेवा समर्पण अभियान चला रही है। मोहित बेनीवाल ने कहा कि सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है, जिससे न केवल सहारनपुर बल्कि आसपास के जनपदों के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई का लाभ मिलेगा। तत्पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए घर-घर जाकर प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े चार साल में किए कार्यों के पत्रक वितरित किए।
विज्ञापन

इस दौरान महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य गौरव राणा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, विपिन कुमार, संजय लाला रामकुमार, संदीप कुमार, सुशील चौधरी, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें