फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर चौक पर भाकियू का भंडारा शुरू

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में भंडारे की तैयारी करते भाकियू के पदाधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। भाकियू की सहारनपुर जनपद इकाई की ओर से शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के महावीर चौक के पास भंडारा शुरू हो गया है। इसमें 25 हजार किसानों के भोजन की व्यवस्था की गई है। इससे पहले सुबह राशन से भरे कई वाहन जनपद से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत में दूसरे राज्यों और प्रदेश के किसान मुजफ्फरनगर पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसको देखते हुए भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई की ओर से बाहर से आने वाले किसानों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को जिले के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर में भंडारा शुरू कर दिया है। भाकियू के जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने बताया कि भंडारे के पहले दिन दाल चावल और रोटी-सब्जी बनाई गई। भंडारे के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेन्यू तय कर रखा है। इसके तहत दाल चावल, रोटी एवं सब्जी, कढ़ी चावल बनाए जाएंगे। इसके अलावा कचौरी, चावल छोले और आलू की सब्जी भी बनाई जाएगी। भंडारे की व्यवस्था चौधरी अशोक कुमार, चौधरी मेवाराम, प्रदीप ठाकुर, संजय चौधरी, राजपाल सिंह, विनोद खन्ना, सरदार मनमोहन सिंह और पनियाली गुरुद्वारा के बाबा रणजीत सिंह आदि ने संभाल ली है।
यमुनानगर से आएंगे बड़ी संख्या में किसान
पांच सितंबर की किसान महापंचायत में प्रदेश के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में किसान शिरकत करेंगे। ये किसान शनिवार से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होना शुरू हो जाएंगे। भारतीय किसान यूनियन की यमुनानगर इकाई के जिलाध्यक्ष चौधरी सुभाष गुर्जर ने बताया कि हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अकेले यमुनानगर जनपद से एक हजार से अधिक किसानों की महापंचायत में शामिल की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें