पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत दम घुटने के कारण हुई है। इस पर पुलिस ने आशु के पति अमित पुत्र नरेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के पिछले तीन साल से चिलकाना थाना क्षेत्र के गुमटी निवासी करिश्मा के साथ संबंध थे। आरोपी की पत्नी आशु को इसका पता चल गया था, जिसका उसने विरोध किया।
इसके बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका के साथ साजिश रचकर पत्नी की हत्या की योजना बनाई। प्रेमिका के कहने पर उसने अपनी पत्नी को नींद की गोली दी। नींद आने पर मफलर से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी की प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया है।
महिला की हत्या उसके पति ने की थी, जिसकी साजिश में उसकी प्रेमिका भी शामिल थी। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- धर्मेंद्र कुमार, एसओ
यह भी पढ़ें: मैनेजर पति की हत्या: 'निकलने वाले हैं...! बचना न चाहिए', प्रेमी को किया काॅल, फिर मौत पर आंसू बहाती रही पत्नी