फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: आखिरी सांस तक पत्नी पर बलकटी से करता रहा वार, कमरे में बंद बेटे थे लाचार

Fri, 29 Dec 2023 06:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक व्यक्ति ने बलकटी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिस समय वह इस वारदात को अंजाम दे रहा था तो बेबस बेटे रोशनदान से भयावह मंजर को देख रहे थे।
विज्ञापन
कौशल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कस्बा नागल के सर्विस रोड निवासी सोमपाल ने पत्नी कौशल की हत्या से पहले अपने दोनों बेटों को कमरे में बंद कर दिया था। बेटे कमरे के एक रोशनदान से वो भयानक मंजर बेबस होकर देखते रहे, जब उनका पिता मां कौशल पर एक के बाद एक बलकटी से बार-बार वार कर रहा था।

विज्ञापन


वह दोनों कमरे से चिल्लाते रहे कि कोई तो मां को बचा लो। दोनों बच्चों से जब पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि मां कौशल की हत्या के बाद उनका पिता सोमपाल काफी देर तक शव के पास बैठकर हंसता रहा और यहां तक कि जमीन पर पड़े कौशल के सिर के बाल भी खींचे। यह भी सामने आया कि सोमपाल पूरी प्लानिंग के साथ पत्नी की हत्या और खुद आत्महत्या करने के इरादे से घर में घुसा था। क्योंकि, वह बलकटी और पहले से ही रस्सी साथ लेकर आया था।

सोमपाल और कौशल के बेटे सागर और अनिकेत कक्षा 11 में पढ़ते हैं। वारदात की जानकारी देते हुए वह सहम जाते हैं और उनका रो-रोककर बुरा हाल है। सागर और अनिकेत ने बताया कि रात दो बजे उसका पिता सोमपाल दीवार फांदकर घर में घुसा। पिता ने बलकटी और रस्सी हाथ में ले रखी थी। पहले सोमपाल ने अनिकेत और सागर को हाथ काटने की धमकी दी। विरोध में जैसे ही उनकी मां कौशल सामने आई तो पिता ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया।

पिता ने मां कौशल की गर्दन पर बलकटी से हमला कर हत्या कर दी। जब उसे पूरा यकीन हो गया कि पत्नी की मौत हा चुकी है। इसके बाद रस्सी का फंदा बनाकर सोमपाल ने भी आत्महत्या कर ली। शोर मचाए जाने पर पड़ोसी घर पहुंचे और सागर व अनिकेत को कमरे से बाहर निकला। सोमपाल को फंदे पर लटका और कौशल को लहूलुहान हालत में जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा देखकर पड़ोसियों के भी होश उड़ गए।

दरवाजे में भी छोड़ा करंट
पुलिस ने घटना के संबंध में अनिकेत और सागर से जानकारी ली। उनके पिता सोमपाल ने बिजली के तार से कमरों के दरवाजे में करंट भी छोड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो उनको करंट लगा।

यह भी पढ़ें: मैनेजर की हत्या: छह माह पहले हुई थी शादी, पत्नी ने नाटकीय अंदाज में कराया मर्डर, कोई भांप न पाया शातिर दिमाग
विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति है कमजोर
कौशल घरों में खाना बनाकर बेटों का पालन-पोषण कर रही थी। बेटे भी उसके काम में मां का हाथ बंटाते थे। सोमपाल एक सप्ताह पहले भी घर में घुसा था, तब उसकी बेटों के साथ मारपीट हो गई थी।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप करने पर डबल मर्डर: प्रेमिका और फिर उसकी मां को मार डाला, वारदात का हुआ खुलासा, कांप उठा लोगों का दिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें