फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने नारेबाजी कर निकाला जुलूस, फोडी मटकी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मटकी फोडो अंदोलन के तहत प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
जीवन मिशन में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश में जल जीवन मिशन में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जुलूस निकाला और मटकी फोड़ी। राज्यपाल के नाम ज्ञापन डिप्टी कलक्टर एसएन शर्मा को सौंपा और सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित धरनास्थल पर एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुुंचे और मटकी फोड़ी। डिप्टी कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन से सप्लाई का कार्य एक कंपनी को दिया गया है। इस कंपनी का भ्रष्टाचार में लिप्त रहने एवं खराब पाइप बनाने का इतिहास है। कंपनी को देश के आठ राज्यों में एवं सेना में ब्लैक लिस्ट किया हुआ है। उन्होंने घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश दहिया, रविंद्र राठी, आदिल हसन, वसीम राजा, सुनीता चौहान, गुलशन नाज, अनीता राज, डॉक्टर दिनेश शर्मा, मुजफ्फर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें