पुलिस को सूचना मिली थी कि पंकज शुक्रवार देर रात को अपने गांव सडोली आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से दो पिस्टल कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
एसओजी और नकुड़ पुलिस ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश पंकज निवासी सडोली को गिरफ्तार किया है। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। मुठभेड़ में कांस्टेबल रविंद्र भी हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पंकज ने गत वर्ष जलालपुरा गांव निवासी शुभम पुत्र विक्रम का अपहरण कर हत्या कर दी थी। इसके अलावा उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नौनाता के रहने वाले युवक आशीष को भी गोली मारकर घायल किया था। आरोपी दोनों घटनाओं में वांछित चल रहा था। जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।