सहारनपुर। पुरानी मंडी स्थित श्री गोटेश्वर महादेव मंदिर पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की।
मुख्यमंत्री के नाम नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कपिल मोहड़ा प्रांत प्रमुख ब्लोपासना बजरंगदल व श्रीश्री गोदवी मंदिर के संस्थापक विजयकांत चौहान ने कहा कि सरकारी अभिलेखों में प्राचीन सिद्धपीठ बाबा श्री गोटेश्वर महादेव मंदिर दर्ज है, जिसको कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने जांच के बाद कब्जा मुक्त कराया था। तब से मंदिर में नियमित पूजा अर्चना शुरू हुई थी। आरोप है कि कुछ लोग मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसके लिए षड्यंत्र के तहत फर्जी वसीयत तैयार कराई और नोटिस भेजकर मंदिर निर्माण कार्य भी रुकवा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अनुज शर्मा, अनिल त्यागी, अमित शर्मा, जीवनकांत, अंकित टंडन, नितिन वर्मा, आशू शर्मा, मनीष शर्मा, अनुराग कुमार, वासू कुमार, रोबिन राठी आदि मौजूद रहे।