प्रधान पति के मुताबिक, जैसे ही बस गांव चमारी खेड़ा में घुसी तभी सड़क पर नीचे तक लटक रहे विद्युत तार बस की छत में फंस गए।
बस काफी दूर तक चलने से विद्युत तार भी खींचते चले गए और बस में सवार कई भाजपा कार्यकर्ताओं को करंट के जोरदार झटके लगे और बस में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान विद्युत तार खिंचाव पड़ने से खंभा गिर गया और तार टूट गए। इसके बाद बस के रुकते ही कार्यकर्ता भी बस से कूद-कूद कर बाहर आने लगे।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले-काठ की हांडी को कितनी बार चढ़ाएंगे विपक्षी
करंट के झटके खाने वाले करमचंद, रवि कुमार, कुलदीप, राजबल, रविंद्र ने बताया कि एक बार तो लगा कि शायद वह बच नहीं पाएंगे। लेकिन यह ऊपर वाले की कृपा रही कि विद्युत तार टूट जाने से बस में प्रवाहित करंट रुक गया और उनकी जान बच गई।
प्रधान पति का भी कहना था कि वह पिछले काफी समय से लटकी पड़ीं इन विद्युत लाइनों को सही करवाने के लिए अधिकारियों को भी कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और आज इस हादसे के रूप में सामने आई। गनीमत रही कि विद्युत तार बीच में से टूट गया और भाजपा कार्यकर्ताओं की जान बच गई।