सहारनपुर में गागलहेड़ी के गांव रसूलपुर पापड़ेकी में कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने एक बैंक से लोन लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। बैंक कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्रता की और घसीटते हुए कार तक ले गए। इससे आहत होकर किसान ने घातक कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के बेटे ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।