फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से, राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चार और निर्दलीय ले जा सकेंगे नौ व्यक्ति

Wed, 20 Mar 2024 11:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

लोकसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। सहारनपुर में कलक्ट्रेट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। लोकसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रकिया शुरू हो जाएगी। नामांकन जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में होंगे। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने साथ चार लोगों को नामांकन कक्ष में ले जा सकते हैं, जबकि निर्दलीय के साथ नौ लोग नामांकन के समय कक्ष में जा सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग करा दी गई है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च है। होली के त्योहार के चलते 24 और 25 मार्च का अवकाश रहेगा। मतदान 19 अप्रैल और मतगणना चार जून को होगी। नामांकन को लेकर तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नामांकन के समय व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग कराई गई है। नामांकन के लिए अंदर जाने वालों की गेट के बाहर मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। प्रत्याशियों के समर्थकों या पार्टी कार्यकर्ताओं को नामांकन स्थल से सौ मीटर के दायरे अंदर नहीं आने दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि नामांकन को लिए तमाम तैयारियां पूरी हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: बिजनौर लोकसभा सीट: मैदान में तीन योद्धा, चंदन चौहान को विरासत तो विजेंद्र सिंह के सामने साख बचाने की चुनौती
विज्ञापन

20 सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से कराने के लिए इसकी कड़ी निगरानी की जाएगी। कलक्ट्रेट में 20 सीसीटीवी के माध्यम नजर रखी जाएगी। इसमें दो सीसीटीवी नामांकन कक्ष में लगाए गए हैं। जिससे हर गतिविधि की निगरानी हो सके।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परखी व्यवस्था
नामांकन प्रक्रिया को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तमाम व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने बैरिकेडिंग से लेकर नामांकन कक्ष आदि का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी एवं रजनीश मिश्र, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें